एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर प्राण ने बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर विलेन के रोल प्ले किये हैं और इसीलिए उस वक्त लोगों के जेहन में भी उनकी इस तरह की एक इमेज बन गई थी। स्क्रीन पर प्राण के खौफनाक अंदाज ने उनकी असल जिंदगी में भी वैसी ही छवि बना दी थी। इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा उनकी को-एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने शेयर किया था।
यह भी पढ़ें-आतंकियों ने किया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता को अगवा, फिर कर दी हत्या
अरुणा ईरानी ने बड़े प्यार से याद किया कि मशहूर विलेन प्राण (Pran) असल जिंदगी में कैसे थे? ‘द कपिल शर्मा शो’ पर एक यादगार किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार फ्लाइट में देरी की वजह से उन्हें कोलकाता के एक होटल में रुकना पड़ा था। जहां कुछ ऐसा हुआ था कि अरुणा होटल के कमरे में फूट-फूटकर रोई थीं।
अरुणा ईरानी ने याद करते हुए बताया, ‘मैं तब नई-नई इंडस्ट्री में आई थी 18-19 साल की थी। तो एक फिल्म की शूटिंग के लिए हमे हांगकांग जाना पड़ा। वापस आते वक्त फ्लाइट का कोलकाता में स्टॉप था और इसीलिए प्राण साब और मुझे वहां एक होटल में रुकना पड़ा’।

अरुणा, प्राण के साथ होटल में रुकने से घबरा रही थीं क्योंकि कहीं ना कहीं वे भी प्राण की उस डरावनी छवि से डरती थी। उन्हें डर था कि उस दिन कुछ गलत ना हो जाए। अरुणा ने बताया, ‘हमने वहां डिनर किया और प्राण साब ने कुछ पेग लगाए और तब और ज्यादा घबरा गई। फिर हम जब सोने जाने लगे तो प्राण साब ने कहा- तुम जाओं अंदर, मैं पास वाले रूम में ही हूं कुछ जरूरत पड़े तो बता देना’।
प्राण साब की ये बात सुनकर अरुणा ईरानी कमरे में जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा था कि उन्होंने प्राण साब के बारे में गलत सोचा। भले ही पर्दे पर प्राण का अंदाज डरावना होता था, लेकिन उन्होंने अरुणा की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रखा। इससे अरुणा का दिल भर आया और उन्हें इस बात का भी एहसास हुआ कि उन्होंने शुरू में प्राण के बारे में गलत राय बनाई थी।
Tag: #nextindiatimes #ArunaIrani #Pran




