36.7 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 12, 2026

लियोनेल मेसी के बिना भी नहीं रुका अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में हुई धमाकेदार एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने बिना लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के गोल के भी रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। कैनसस सिटी में खेला गया मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे धाकड़ मैचों में से एक बन गया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।

यह भी पढ़ें-कौन जीतेगा इतिहास का सबसे बड़ा FIFA वर्ल्ड कप? ये हैं ट्रॉफी और गोल्डन बूट के दावेदार

स्विट्जरलैंड पहले ही रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था और इसी का फायदा उठाते हुए जूलियन अल्वारेज ने 112वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई। अंत में लोटारो मार्टिनेज ने 121वें मिनट में विजयी गोल दागा। अर्जेंटीना का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है।

अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम अब सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया और 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने जबरदस्त वापसी की। 67वें मिनट में डैन एनडोये ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद स्विस टीम को पूरे मुकाबले का बाकी हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद भी स्विट्जरलैंड ने हार नहीं मानी। 90 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी थी।

112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह गोल स्विट्जरलैंड की उम्मीदों पर बड़ा झटका था। इसके बाद जब स्विस टीम बराबरी के लिए आगे बढ़ी तो एक्स्ट्रा टाइम के इंजरी टाइम (120+1 मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। मार्टिनेज ने जब गेंद को नेट्स में भेजा तो सिर्फ 4 मिनट का समय शेष था। जिसमें स्विट्जरलैंड की जीत नामुमकिन थी।

Tag: #nextindiatimes #LionelMessi #FIFAWorldCup2026 #Argentina

RELATED ARTICLE