जब अमिताभ ने श्रीदेवी को मनाने के लिए ट्रक भरकर भेजे थे फूल, एक्ट्रेस ने रखी थी यह शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क। अमिताभ (Amitabh Bachchan) और श्रीदेवी 80-90 के दशक की लोकप्रिय जोड़ी थे। पर्दे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। साल 1992 में उनकी फिल्म ‘खुदा गवाह’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी काफी मशहूर है।

यह भी पढ़ें-जब असली जंजीरों से बांधी गई थीं मधुबाला, कई दिनों तक बिस्तर पर पड़ी रही थीं एक्ट्रेस

जब अमिताभ ने श्रीदेवी को भेजे ट्रक भरकर फूल:

फिल्म ‘खुदा गवाह’ के निर्देशक मुकुल आनंद चाहते थे कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रीदेवी ही बनें। उस दौर में श्रीदेवी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं और अपनी शर्तों पर फिल्में चुनती थीं।

शुरुआत में श्रीदेवी को फिल्म का प्रस्ताव मिला। उन्होंने इसमें केवल एक साधारण ग्लैमरस रोल होने के कारण काम करने से इनकार कर दिया था। जब बिग बी को इस बात का पता चला। उन्होंने श्रीदेवी को मनाने का एक बेहद अनूठा और रोमांटिक तरीका निकाला।

अमिताभ बच्चन ने शूटिंग सेट पर गुलाब के फूलों से भरा पूरा ट्रक श्रीदेवी के पास भिजवा दिया। कोरियोग्राफर सरोज खान के अनुसार, वह ट्रक आया। उसके सारे गुलाब श्रीदेवी पर बरसाए गए। यह नज़ारा बेहद खूबसूरत और यादगार था। बिग बी के इस खास अंदाज को देखकर श्रीदेवी हैरान रह गईं और मुस्कुरा दीं।

श्रीदेवी की बड़ी शर्त:

अमिताभ बच्चन के इस खूबसूरत अंदाज से श्रीदेवी प्रभावित हुयी। श्रीदेवी ने तुरंत फिल्म साइन नहीं की। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं के सामने एक बड़ी शर्त रख दी।

  • डबल रोल की मांग: श्रीदेवी ने कहा कि वह फिल्म में मां और बेटी दोनों का डबल रोल निभाएंगी।
  • मजबूत किरदार: वह चाहती थीं कि उनका रोल अमिताभ बच्चन के किरदार जितना ही दमदार और अहम दिखे।

फिल्म मेकर्स ने श्रीदेवी की यह शर्त मान ली। इसके बाद ही श्रीदेवी ने फिल्म के लिए अपनी मंजूरी दी।

‘खुदा गवाह’ की ऐतिहासिक सफलता:

निर्माता-निर्देशक द्वारा शर्त स्वीकार करने के बाद ‘खुदा गवाह’ की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर और डैनी डेन्जोंगपा ने भूमिकाएं निभाईं।

श्रीदेवी का डबल रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया। यह फिल्म साल 1992 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई । फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई।

Tag: #nextindiatimes #Sridevi #AmitabhBachchan