31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री पर आदित्य रॉय कपूर बोले ये बात

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस शो में अब तक कई सेलेब्स ने धमाकेदार एंट्री की और कई खुलासे भी किए। इस बार इस शो में बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अर्जुन कपूर पहुंचे।

यह भी पढ़ें-जल्द शुरू होंगी उड़ानें, अयोध्या एयरपोर्ट का PM मोदी इस तारीख को करेंगे उद्घाटन

दोनों ने इस दौरन होस्ट करण जौहर के साथ जमकर मस्ती की। इस शो में करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से आशिकी 3 को लेकर भी सवाल किया। बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी 2 में लीड रोल प्ले किया था। ये उस वक्त की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

आशिकी 2 (Aashiqui 2) की सफलता के बाद मेकर्स आशिकी 3 पर काम कर रहे है। हाल ही में फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल किया गया। कॉफी विद करण में होस्ट ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) से फिल्म को लेकर उनकी राय पूछी। करण जौहर ने आदित्य से पूछा कि, आशिकी 3 में किसी और को लिए जाने पर उन्हें कैसा लग रहा है। करण (Karan Johar) ने पूछा, मैं पूछना चाहता हूं कि कैसा लगता है जब कोई और आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाता है।

Aashiqui 3 | अखेर 'आशिकी 3' चित्रपटाबद्दल अत्यंत मोठे अपडेट पुढे, कार्तिक  आर्यन पुढच्या वर्षीच - Marathi News | Kartik Aaryan Big update about  Aashiqui 3 movie | TV9 Marathi

करण (Karan Johar) के सवाल पर आदित्य ने कहा कि, उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन परफेक्ट हैं। फिल्म में मेरे होने की कोई संभावना नहीं थी क्योंकि दूसरे पार्ट में मेरा किरदार मर जाता है जहां से वो वापस नहीं आ सकता। इस पर अर्जुन कपूर ने अभिनेता को बीच में टोकते हुए कहा कि, इसके बाद वो नाइट मैनेजर बन गया। आदित्य ने आगे कहा कि, तो मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मैं मर गया हूं। अब मैं कहां वापस आऊंगा? मेरी आत्मा वापस आ जाएगी। इस पर करण जौहर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वो कार्तिक आर्यन को परेशान करेगा। इस पर आदित्य ने कहा कि हां वो कार्तिक आर्यन पर मंडरा रहा है, वो विलेन हैं।

Tag: #nextindiatimes #AdityaRoyKapoor #karanjohar #aasiqui3

RELATED ARTICLE