40 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

Acer Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च, 14-इंच डिस्प्ले के साथ कीमत है बेहद कम

टेक्नोलॉजी डेस्क। Intel Core Ultra 7 तक के प्रोसेसर्स वाला Acer Aspire 5 AI लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। इस नए लैपटॉप में 14-इंच का WUXGA डिस्प्ले, 32GB तक की LPDDR5 RAM और 1TB तक की NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। ये Windows 11 Home पर चलता है और Copilot+ फीचर्स को सपोर्ट करता है। Acer ने इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, प्राइवेसी शटर के साथ एक Full HD वेबकैम और 65W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

यह भी पढ़ें-Huawei लॉन्च करने वाला है यूनिक फोल्डेबल फोन, डिजाईन होगा बेहद खास

कंपनी का दावा है कि Aspire 5 AI को प्रोडक्टिविटी, कंटेंट कंजप्शन और लाइट-गेमिंग के लिए एक थिन-एंड-लाइट लैपटॉप के रूप में डिजाइन किया गया है। भारत में Acer Aspire 5 AI की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। Acer Aspire 5 AI में 1,920 x 1,200 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो वाला 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है।

स्क्रीन पर ग्लेयर को कम करने और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इस पैनल में Acer ComfyView टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये लैपटॉप Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर्स से पावर्ड है। Acer ने इसके एक कॉन्फिगरेशन में Intel Core Ultra 5 125H चिप दी है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 3.6GHz और बूस्ट स्पीड 4.5GHz तक है। इसमें Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 (802.11a/b/g/n/ac/ax सपोर्ट के साथ) और Bluetooth 5.1 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट हैं, जिनमें एक फुल-फंक्शन पोर्ट है और दूसरा पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें तीन USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, एक SD कार्ड रीडर, एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक Kensington लॉक स्लॉट भी दिया गया है।

Acer Aspire 5 AI में 53.8Wh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो USB Type-C के जरिए 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप में 180-डिग्री हिंज, एक इंटीग्रेटेड Copilot key के साथ बैकलिट कीबोर्ड और एक मल्टी-जेस्चर प्रिसिजन टचपैड दिया गया है, जो टू-फिंगर स्क्रॉलिंग, पिंच जेस्चर्स और मल्टीटास्किंग कमांड्स को सपोर्ट करता है। रिटेल बॉक्स में लैपटॉप, एक 65W पावर एडाप्टर, पावर केबल और डॉक्यूमेंट्स हैं। Acer इस डिवाइस के साथ एक साल की कैरी-इन वारंटी दे रहा है। लैपटॉप का डायमेंशन 312.5 x 218.5 x 17.5mm है और इसका वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है।

Tag: #nextindiatimes #AcerAspire5AI #Acer

RELATED ARTICLE