40 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

Huawei लॉन्च करने वाला है यूनिक फोल्डेबल फोन, डिजाईन होगा बेहद खास

टेक्नोलॉजी डेस्क। Huawei चीन में एक बुक-स्टाइल, वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Pura X Max है। ये डिवाइस 20 अप्रैल को Huawei Pura 90 और Pura 90 Pro Max के साथ लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन का ऑनलाइन टीजर जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें ये एक पतले फोल्डेबल डिजाइन और पीछे की तरफ एक हॉरिजोन्टल, पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें-दमदार प्रोसेसर के साथ लांच हुआ गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5, जानें कीमत

डिजाइन के मामले में, Pura X Max ट्रेडिशनल फ्लिप-स्टाइल और बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बीच का एक अलग शेप है। उम्मीद है कि ये वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे लैंडस्केप-ओरिएंटेड टास्क के लिए ज्यादा नेचुरल एक्सपीरिएंस देगा। इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप है और इसका रियर पैनल पिछले साल के Pura X से इंस्पायर्ड है, जिसमें एक टेक्सचर्ड डिजाइन दिया मिलता है।

इसकी इनर और आउटर, दोनों स्क्रीन पर एक पंच-होल कैमरा है और इसका फ्रेम बिल्कुल फ्लैट है। शुरुआती तस्वीरों से ये भी पता चलता है कि इसके डिस्प्ले में क्रीज बहुत कम होगी, पूरी डिटेल लॉन्च के समय ही सामने आएगी। हुवावे ने अभी तक इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि इस डिवाइस में 7.69 इंच की इनर डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रेजोल्यूशन WQHD+ होगा।

फोटोग्राफी के लिए, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP का टेलीफोटो लेंस और 40MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 10.7MP का फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन में 4,720mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #HuaweiPuraXMax #Huawei

RELATED ARTICLE

close button