41 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से रेप की वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में दिनदहाड़े रेप की घटना से देश भर में हड़कंप मच गया था। इस घटना का वीडियो (video) बनाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (police) ने आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में की है। बता दें कि, 4 सितंबर को फुटपाथ (footpath) पर एक महिला से दुष्कर्म (rape) का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

दरअसल पुलिस (police) ने वीडियो के आधार पर दुष्कर्म (rape) के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वीडियो (video) बनाने वाले मोहम्मद सलीम को पुलिस (police) ने उसके घर प्रकाश नगर नागदा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा वीडियो (video) वायरल करने वालों को भी पुलिस (police) खोज रही है।

पुलिस (police) ने बताया कि सलीम बुधवार को नागदा से आई हुई बस से कोयला फाटक चौराहे पर उतरा था। फिर वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा। इसी दौरान महिला के साथ हो रहे दुष्कर्म (rape) का वीडियो (video) बना लिया। जैसे ही मामला सामने आया। आरोपी अपनी जगह बदलने लगा। शुक्रवार को उसने कई बार अपनी लोकेशन बदली। वह (Ujjain) के मंदसौर, रतलाम होते हुए फिर नागदा पहुंचा। सूचना मिलने के बाद उसे नागदा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस (police) ने बताया कि आरोपी सलीम द्वारा कई व्हाट्सएप ग्रुप्स (WhatsApp groups) पर भी घटना का वीडियो (video) शेयर किया गया। जिन लोगों द्वारा वीडियो वायरल किया गया है। उन पर भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उज्जैन में हुई घटना की कड़ी निंदा की थी। कांग्रेस ने दुष्कर्म (rape) की घटना को भयावह बताते हुए कानून व्यवस्था में सुधार करने की बात कही थी।

Tag: #nextindiatimes #rape #video #Ujjain

RELATED ARTICLE

close button