33 C
Lucknow
Tuesday, May 27, 2025

किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर पहरा सख्त, रातों-रात बन गई दीवार

दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) और उत्तर प्रदेश के किसानों (farmer) ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई लोग घायल भी हुए।

यह भी पढ़ें-किसान आंदोलन को लेकर यूपी के बॉर्डर पर भी पहरा सख्त

सड़कों पर प्रदर्शनकारियों (protesters) के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज आंदोलन का दूसरा दिन है। आज फिर जवान सीमाओं पर कड़े पहरों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। वहीं किसानों (farmer) ने भी दिल्ली कूच करने की पूरी तैयारी कर ली है। पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों (farmer) के आंदोलन की वजह से सीमाओं पर अच्छा-खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई। आंदोलन के दूसरे दिन भी सीमाओं पर जवानों का कड़ा पहरा है।

बीते दिन किसानों (farmer) की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई जवान और किसान घायल हुए। किसानों (farmer) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों (demands) को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

टिकरी बॉर्डर (Tikri border) पर दिल्ली की तरफ भी दिल्ली पुलिस की ओर से कंक्रीट की दीवार बनाई गई है। आधी रात से ही करीब 40 कामगारों ने यहां पर कंक्रीट भरकर दीवार बनाने का काम किया। पुलिस की ओर से किसानों (farmer) को किसी भी सूरत में दिल्ली में एंट्री नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए सीमेंट और कंक्रीट से 5-7 फीट ऊंची 100 फ़ीट से ज्यादा लंबी दीवार बनाई जा रही है। किसानों (farmer) के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन हरियाणा के अंबाला में शंभू सीमा (Shambhu border) पर सुरक्षा जांच चल रही है।

Tag: #nextindiatimes #farmer #protest #border

RELATED ARTICLE

close button