डेस्क। केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Scheme) का मुख्य उद्देश्य देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मदद, आधुनिक औजार और ट्रेनिंग देकर उनके व्यवसाय को बढ़ाना है। पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें व्यापार के नए अवसर देने के लिए केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना लेकर आई है।
यह भी पढ़ें-आयुष्मान भारत योजना (PMJAY): घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड
योजना की प्रमुख सुविधाएं
- आधिकारिक पहचान: लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र (Certificate) और आईडी कार्ड मिलता है।
- सस्ता और बिना गारंटी लोन: बिना किसी गारंटी के 5% की रियायती ब्याज दर पर कुल 3 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है।
- टूलकिट प्रोत्साहन राशि: आधुनिक औजार खरीदने के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर दिया जाता है।
- फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड: 5-7 दिनों की basic ट्रेनिंग और 15 दिनों की advance ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान रोज ₹500 का भत्ता (Stipend) भी मिलता है।
- डिजिटल इंसेंटिव: हर डिजिटल लेन-देन पर ₹1 का प्रोत्साहन दिया जाता है।
कौन उठा सकता है लाभ/ (पात्रता)
- पारंपरिक 18 ट्रेड के कारीगर: बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, दर्जी, मोची, धोबी, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, अस्त्रकार, नाव निर्माता, टूलकिट निर्माता, टोकरी/झाड़ू बनाने वाले, मालाकार, खिलौना निर्माता और जाल बनाने वाले इसके पात्र हैं।
- आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार की सीमा: एक परिवार (पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे) से केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है।
- सरकारी नौकरी न हो: परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
- अन्य लोन योजनाएं: पिछले 5 वर्षों में PMEGP या PM स्वनिधि जैसी सरकारी क्रेडिट योजनाओं से लोन न लिया हो।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- बैंक खाता विवरण (पासबुक और IFSC कोड)
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड (पारिवारिक सत्यापन के लिए)
- जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- योजना में पंजीकरण कराने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- अपने आधार कार्ड और बैंक विवरण के साथ सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट) कराएं।
- सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल (pmvishwakarma.gov.in) पर अपना फॉर्म भरवाएं।
- आवेदन जमा होने के बाद इसकी जांच तीन चरणों में होगी।
- सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी जारी की जाएगी और प्रशिक्षण तथा ऋण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Tag: #nextindiatimes #PMVishwakarmaScheme #government




