इटवा तहसील में अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा तहसील मुख्यालय में बुधवार को तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं (lawyers) ने तहसीलदार के कार्य व्यवहार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि फाइलों पर समय से आदेश नहीं दिए जाते और मामलों के निपटारे में मनमानी की जाती है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में बेरोजगारी-महंगाई को लेकर सपा का हल्लाबोल, किया प्रदर्शन

बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें इटवा तहसील से स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और राजस्व परिषद को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया है। बार एसोसिएशन इटवा का आरोप है कि तहसीलदार कई मामलों की फाइलों पर समय से आदेश नहीं देते हैं।

अधिवक्ताओं के मुताबिक इससे वादकारियों को अपने मामलों के निस्तारण के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया में समयबद्ध तरीके से फाइलों का निपटारा होना जरूरी है, लेकिन तहसीलदार के स्तर से इसमें देरी की स्थिति बनी हुई है।

वकीलों ने तहसीलदार पर मामलों की फाइलों के निपटारे में मनमानी करने का भी आरोप लगाया। बार एसोसिएशन का कहना है कि तहसील स्तर पर राजस्व मामलों को नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से निपटाया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं के अनुसार कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र की जनता, वकील और वादकारी परेशान हैं। बार एसोसिएशन इटवा की ओर से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और राजस्व परिषद को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #lawyers #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE