टेक्नोलॉजी डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों AI का एक नया ट्रेंड खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें लोग अपनी आज की तस्वीरों को 80 के दशक के रेट्रो लुक में बदल रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्टर नहीं है, बल्कि AI आपकी फोटो को उस दौर के फैशन, स्टाइल और रंग में पूरी तरह ढाल देता है।
यह भी पढ़ें-Ghibli नहीं; अब Barbie Style का क्रेज, फ्री में ChatGPT से ऐसे बनाएं
बता दें कि इस ट्रेंड में यूजर अपनी साफ तस्वीर एआई टूल जैसे ChatGPT, Google Gemini पर अपलोड करते हैं और उसे 80 के दशक के माहौल में ढालने को कहते हैं। एआई आपके चेहरे की पहचान को सुरक्षित रखते हुए आपके कपड़े, हेयर स्टाइल, बैकग्राउंड, लाइट और फोटो की क्वालिटी को पूरी तरह बदल देता है। फिर, अपलोड की गई तस्वीर को ऐसा रूप दिया जाता है मानो वह किसी पुराने जमाने के परिवार के एल्बम, पुरानी बॉलीवुड मैगजीन या किसी पुराने स्टूडियो से निकली हो।

कैसे बना सकते हैं रेट्रो लुक:
- साफ फोटो चुनें: अपनी एक ऐसी पोर्ट्रेट या सेल्फी चुनें जिसमें आपका चेहरा साफ दिख रहा हो।
- AI टूल पर अपलोड करें: तस्वीर को ChatGPT, Gemini या Bing AI पर अपलोड करें।
- सही Prompt दें: AI को बताएं कि आपको कपड़ों, बालों और बैकग्राउंड में कैसा बदलाव चाहिए।
- थीम तय करें: आप पुराने बॉलीवुड स्टाइल, फैमिली एल्बम या शादी की फोटो जैसी थीम चुन सकते हैं।
- बदलाव करें: फोटो पसंद न आने पर AI को दोबारा निर्देश देकर उसमें सुधार करवाएं।

ये रहे प्रॉम्प्ट्स:
- बॉलीवुड स्टाइल:“Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories with warm lighting and a vintage film look.”
- पुराना फैमिली एल्बम:“Recreate this photo as an Indian family album photograph from the mid-1980s with soft lighting, realistic film colours and subtle analogue film grain.”
- स्ट्रीट फोटोग्राफी:“Imagine this photo was taken on an Indian street in 1987. Keep my face recognisable and recreate the surroundings, clothes, and vehicles to match late-1980s India.”
- 80 के दशक की शादी:“Imagine this photo was taken at an Indian wedding in the 1980s. Keep everyone’s faces recognisable. Recreate the clothing, hairstyles, jewellery, decorations, lighting and photography style of an Indian wedding from that decade. Add realistic analogue film grain and the slightly imperfect look of an old family photograph.”




