एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का बेहतरीन किरदार निभाया है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सिनेमा और क्रिकेट दोनों जगत के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें-कौन हैं हनुमान अंश में रामबेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस? फिल्म के लिए किया था ये काम
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर यह इच्छा जताई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फिल्म को देखें। अब बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने संकेत दिए हैं कि ‘हनुमान अंश’ के आने वाले पार्ट्स में यह स्टार कपल (विराट-अनुष्का) कैमियो करता नजर आ सकता है। नम्रता ने बताया कि उन्होंने कुछ बड़ी हस्तियों से संपर्क किया है, जिन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में पहले से ही जानकारी थी।

यह किसी से छिपा नहीं है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नीम करोली बाबा में गहरी आस्था है। यह कपल अक्सर वक्त निकालकर बाबा के कैंची धाम आश्रम में दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचता है। इसी आस्था को देखते हुए उनके कैमियो की खबरों को और भी बल मिल रहा है।
7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट साबित हुई है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 33 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 169.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
Tag: #nextindiatimes #HanumanAnsh #ViratKohali #AnushkaShrama #HanumanAnsh2




