iQOO का दमदार गेमिंग फोन भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह आइकू के Z11 सीरीज का चौथा फोन है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नए iQOO Z11xa 5G को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है, जिसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से अगले हफ्ते से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी

iQOO का यह फोन MediaTek Dimensity 7000 सीरीज, 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 8GB तक की रैम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो iQOO Z11xa 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइकू का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Vivo के Origin 6 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को दो OS अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Tag: #nextindiatimes #iQOOZ11xa5G #iQOO

RELATED ARTICLE