टेक्नोलॉजी डेस्क। फिलिप्स ने इंडियन मार्केट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Philips S7221 5G के नाम से पेश किया है। फोन के बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये से शुरू होती है। फोन में 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले और 64MP कैमरा जैसे खास फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
हैंडसेट में डुअल 5G सिम सपोर्ट वाला 5G प्रोसेसर और 5,700mAh की बैटरी भी मिल रही है। फोन में शानदार रियर कैमरा के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। कैमरा फीचर्स में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड भी मिल रहा है। Philips S7221 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये रखी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T765 5G प्रोसेसर मिल रहा है। ये स्मार्टफोन रोजाना के काम, सोशल मीडिया और 5G कनेक्टिविटी के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें PDAF और LED फ्लैश का सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इस फोन की एक और खासियत इसकी 5700mAh बैटरी है, जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल का एक्सपीरियंस दे सकती है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual Nano SIM, हाइब्रिड T-Flash कार्ड स्लॉट, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और A-GPS जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। डिवाइस को आप तीन कलर Silver, White और Black ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #PhilipsS72215G #Philips




