टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने अपनी Galaxy Book 6 सीरीज में एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। नया Samsung Galaxy Book 6 डेली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें कंपनी के Galaxy Ecosystem और AI से जुड़े कई खास फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं जो इसे और भी खास बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy Book 6 में 14 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 1920×1200 पिक्सल WUXGA रेजोल्यूशन के साथ आती है। लैपटॉप का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है जो काम करने और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस ऑफर कर रहा है। डिस्प्ले में 350 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश भी मिल रहा है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में स्क्रीन को देखना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस जबरदस्त लैपटॉप में Intel Core 3 और Intel Core 5 प्रोसेसर ऑप्शन मिल रहे हैं। लैपटॉप में Intel Graphics और Intel NPU भी मिल रहा है, जो AI से जुड़े कामों के लिए 15 TOPS तक की परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है। Galaxy Book 6 में 8GB और 16GB LPDDR5X RAM का ऑप्शन भी मिल रहा है, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB से लेकर 1TB तक के ऑप्शन उपलब्ध हैं।

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी लाइफ भी है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में मौजूद 61.2Wh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही लैपटॉप में 45W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है, जो करीब 30 मिनट में लगभग 33 परसेंट तक बैटरी को चार्ज कर सकता है।
लैपटॉप में Galaxy AI फीचर्स भी हैं जिसमें AI Select, AI Cut Out और Note Assist जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस लैपटॉप में Windows 11 Home या Windows 11 Pro 25H2 का ऑप्शन भी मिल रहा है। वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 2MP वेबकैम मिल रहा है, जो 1080p वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। जबकि Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Samsung #SamsungGalaxyBook6




