नई दिल्ली। BRICS Summit 2026 की तैयारियों के तहत आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल होने के कारण नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट (11-13 सितंबर 2026) की इस रिहर्सल के दौरान 22 डायवर्जन पॉइंट्स और 35 से अधिक सड़कों पर रेगुलेशन रहेगा।
यह भी पढ़ें-क्या है Flash Flood, जानें क्यों आती है अचानक बाढ़?
प्रभावित सड़कें:
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टिटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग आदि।

कारकेड की रिहर्सल के दौरान जिन इलाकों से काफिला गुजरेगा, वहां सामान्य ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका या दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। इसका सीधा असर आसपास की सड़कों पर भी पड़ने की संभावना है। ऐसे में कुछ मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है और लोगों को सामान्य से अधिक समय सफर में लग सकता है।
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को देखते हुए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अगर जरूरी न हो तो रिहर्सल के दौरान प्रभावित इलाकों की ओर जाने से बचें। जिन लोगों को इन रास्तों से होकर गुजरना जरूरी है, उन्हें वैकल्पिक मार्ग का विकल्प पहले से तलाश लेना चाहिए। इससे ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी और यात्रियों को अनावश्यक देरी से बचाया जा सकेगा।
Tag: #nextindiatimes #Delhi #BRICSSummit




