एंटरटेनमेंट डेस्क। निर्माता नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली फिल्म रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। खासतौर पर रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part-1) की कास्ट को लेकर आए दिन कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है। अब खबर आ रही है कि रामायण में राजा जनक का किरदार निभाने वाले अभिनेता की जानकारी सामने आ गई है, जो टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा एक्टर है।
यह भी पढ़ें-‘Ramayana’ में विभीषण का रोल निभाएगा यह एक्टर, जानें नाम
माइथोलॉजिकल रामायण को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। खासतौर पर इसकी कास्ट को लेकर आए दिन सुर्खियां तेज रहती हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई कलाकारों से सजी रामायण के एक और एक्टर का अब खुलासा हो गया है। मिड की रिपोर्ट के अनुसार छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार राजीव कुमार (Rajiv Kumar) आपको निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में राजा जनक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जोकि माता सीता के पिता थे।

मिलके भी हम न मिले और कभी कभी इत्तेफाक से जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजीव कुमार के हाथ रामायण के तौर पर एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
रणबीर कपूर स्टारर रामायण की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म का पहला भाग इसी साल 8 नवंबर को दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा।
Tag: #nextindiatimes #Ramayana #actor




