‘ये लोग ऐसे संत भी नहीं कि…’, सोनम वांगचुक ने दीपके के बारे में ये क्या बोल दिया!

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिन तक अनशन करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की असलियत सामने रखी है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।

यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज

वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में कहा कि आपको याद होगा कि शुरू में लोगों ने कहा कि ये लोग राजनीतिक पार्टी से आए हैं। आम आदमी पार्टी से आए हैं। उसका तो मैं ज्यादा इशू नहीं बनाता हूं कि किसी के पास्ट में क्या है। किसी के राजनीतिक दल से जुड़ा होना मुझे गलत नहीं लगता।

वांगचुक ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि इनके राजनीतिक महत्वकांक्षा हैं कि नहीं। तो में कहता हूं कि इनके राजनीतिक महत्वकांक्षा हैं। जब मैंने परख की तो इनमें ये बातें नजर आईं। ये कोई गलत बात भी नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बारे में मुझे कुछ नहीं बताया लेकिन मैं परख रखता हूं। ये कोई ऐसे संत भी नहीं हैं कि जिन्हें कुछ नहीं चाहिए और ये-ये कर रहा हूं। जरूर इनके राजनीतिक महत्वकांक्षा होंगे और होने भी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन, इस प्लेटफॉर्म को जिसको आप लोगों ने राजनीतिक पार्टी के तौर पर शुरू नहीं किया है, इसकी पवित्रता को बनाए रखना चाहिए। इसे एक न्यूट्रल और पोलिटिकल प्रेशर ग्रुप बनाए रखें तो आप ज्यादा काम कर पाएंगे। इस प्लेटफॉर्म को पोलिटिकल न बनाएं तो लोगों की आस्था ज्यादा रहेगी। बाकी आगे जाकर आप किसी राजनीतिक पार्टी में जॉइन कर सकते हैं या नई राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकते हैं।

वांगचुक ने इस पॉडकास्ट में आमिर खान पर भी तंज कसा। फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर आमिर खान ने एक बड़ा दावा किया था। आमिर ने कहा था कि फिल्म बनाते समय वे वांगचुक को जानते तक नहीं थे और उनका किरदार उनसे प्रेरित नहीं था। इस पर बेहद चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए वांगचुक ने कहा कि कि वे और आमिर खान पहले काफी विस्तार से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आमिर अपनी फिल्म ‘गजनी’ के उस किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसे ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस’ यानी कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी थी।

Tag: #nextindiatimes #SonamWangchuk #abhijeetdipke #CJP

RELATED ARTICLE