स्पोर्ट्स डेस्क। आधुनिक क्रिकेट के व्यस्त कैलेंडर में जहां फ़ॉर्मेट्स का टकराव अक्सर खिलाड़ियों की तकनीक और मानसिकता की परीक्षा लेता है, वहीं रेड बॉल क्रिकेट में लगातार खुद को साबित करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है। लगातार तीसरे साल प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के लिए चुने जाने के बाद आर्यन जुयाल काफी खुश हैं और बेसब्री से सेंट्रल जोन के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, मात्र 17 गेंदों में कर दिया ऐसा काम
Aryan Juyal कुछ दिन पहले तक UPT20 लीग में गोरखपुर लॉयंस की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अब वह दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए रविवार को पहला सेमीफइनल खेलने के लिए बेकरार हैं। UPT20 लीग में भी जुयाल समय मिलने पर रेड बॉल से अभ्यास करने का कोई मौका नहीं चूक रहे थे।
उस दौरान दलीप ट्रॉफी में जाने को लेकर जुयाल ने Cricinfo से कहा “तीसरी बार मैं दलीप ट्रॉफी खेलने जा रहा हूं और तीन साल लगातार मैं सिलेक्ट हुआ हूं। मैं इन मौक़ों के लिए आभारी हूं। दलीप सबसे बड़ी लीग होती है रणजी के बाद, तो मुझे काफी अच्छी फीलिंग आ रही है।”

जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड में हुए अंडर-19 विश्व कप में जुयाल को भारतीय टीम में चुना गया था। टीम के दूसरे ही मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। हालांकि इसके बाद उन्हें किसी भी मैच में मौका नहीं मिला। अगले ही महीने उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। मार्च 2019 में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के लिए अपना T20 डेब्यू किया। नवंबर 2019 में एमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के बाद दिसंबर में उन्हें फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने का मौका मिला।
दलीप ट्रॉफी में जुयाल सेंट्रल जोन से खेलेंगे जिसकी कप्तानी रजत पाटीदार करते दिखेंगे। जुयाल टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद होंगे और उन्हें इस टीम में घरेलू क्रिकेट के कई अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जुयाल को दलीप के बड़े मंच पर देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अनुभव लगातार मिल रहा है और इस चीज को उन्होंने खेल और जीवन दोनों के लिहाज से बेहद अहम बताया।
Tag: #nextindiatimes #AryanJuyal #DuleepTrophy




