इतने दिन से है सर्दी-खांसी तो हो सकता है स्वाइन फ्लू, पढ़ें बचाव के तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं, लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहें या आसपास अधिक दिखने लगें, तो ये फ्लू (swine flu) के भी लक्षण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क और इसके फैलाव को रोकने के लिए हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है, ताकि मुसीबत को आने से पहले रोका जा सके। एच1एन1 वायरस से घबराने के बजाय घरों, स्कूलों, कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थोड़ी सतर्कता बढ़ाने जैसे मास्क पहनने, स्वच्छता का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

यह इन्फ्लुएंजा-ए वायरस होता है, जिसका सबसे आम लक्षण श्वसन (रेस्पिरेटरी) संक्रमण होता है। डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को 2009 में महामारी के रूप में घोषित किया था। यह अनेक देशों में फैला था, बाद में यह नियंत्रित तो हो गया, पर नए रूपों में इसकी मौजूदगी बनी हुई है।

इसका जोखिम भी कम हुआ है, इसे अब सीजनल इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन माना जाता है। इस बार देश के कुछ हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसमें अचानक बुखार आने, कफ की समस्या, शरीर और सिर में दर्द, ठंड लगने और अधिक थकान जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, केवल लक्षणों के आधार पर एच1एन1 संक्रमण को कन्फर्म नहीं किया जा सकता है। इसके लिए जांच की आवश्यकता होती है।

-अगर सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हो रहे हैं, तो स्वच्छता का विशेष तौर पर खयाल रखना चाहिए, ताकि आपकी वजह से दूसरों को संक्रमण न हो।
-फ्लू के लक्षण होने पर घर में ही आराम करना चाहिए, भीड़ में जाने से बचना चाहिए।
-खांसी, सर्दी, जुकाम होने पर एक रूमाल का इस्तेमाल करें।
-छींकते समय मुंह पर रूमाल लगाएं, ताकि ड्रॉपलेट्स न फैले।
-बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग करें और हाथों को धोते रहें।

RELATED ARTICLE