स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे किए। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे कोलंबो टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान गिल ने अपना 7वां रन बनाते ही ये मुकाम हासिल किया।वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से 3,000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने।
यह भी पढ़ें-इन दिग्गजों ने टी20 एशिया कप में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सबसे आगे भारत का खिलाड़ी
Shubman Gill ने 26 साल और 349 दिन की उम्र में टेस्ट में 3,000 रन पूरे किए। भारत की ओर से उनसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर ने ये आंकड़ा छूआ था। तेंदुलकर ने 23 साल और 228 दिन की उम्र में, सहवाग ने 26 साल और 157 दिन और वेंगसरकर ने 26 साल और 263 दिन की उम्र में 3,000 टेस्ट रन पूरे किए थे। कप्तान बनने के बाद से ही गिल टेस्ट मैचों में लगातार रन बना रहे हैं।
कप्तान बनने से पहले इस युवा बल्लेबाज ने 32 टेस्ट मैचों में 35.05 की औसत से 1,893 रन बनाए थे। कप्तान के तौर पर खेले गए 10 टेस्ट मैचों में उन्होंने 75 से ज्यादा की शानदार औसत से 1,100+ रन बनाए हैं। वह बतौर कप्तान 6 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं।

गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 42 मैचों की 76 पारियों में लगभग 42 की औसत के साथ 2,850+ रन बनाए हैं। उन्होंने इस अंतराल में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 269 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। गिल का WTC 2025-27 में जोरदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 17 पारियों में लगभग 70 की औसत के साथ 950+ रन बनाए हैं। गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं और इसकी 77 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 3,000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #IndvsSL #ShubmanGill




