Honor Turbo 5G स्मार्टफोन लांच; 8,560 mAh बैटरी से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। हॉनर ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Turbo 5G के नाम से पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो शानदार बैटरी बैकअप के साथ दमदार और ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहते हैं। फिलहाल ये फोन Eurasia रीजन में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस फोन को अन्य मार्केट में भी पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूथ फील होता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। Geekbench 6 पर फोन करीब 1,070 का सिंगल-कोर और लगभग 3,060 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल कर लेता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है और इसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,560mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 196 ग्राम है, जो इसे काफी हल्का बना देता है।

फोन को IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा ऑफर करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। कीमत की बात करें तो Honor Turbo 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,990 रूबल रखी गई है, जो लगभग 40 हजार रुपये के आसपास बैठती है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Tag: #nextindiatimes #HonorTurbo5G #Honor

RELATED ARTICLE