लॉन्च हुए iQOO Buds ईयरबड्स, मिलेगी 50 घंटे की बैटरी और धांसू साउंड

टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO Buds को गुरुवार को भारत में कंपनी के नए iQOO Z11 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स कंपनी के नए बजट ऑप्शन के तौर पर आए हैं। एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए तैयार iQOO Buds को सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ये ईयरबड्स 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स से लैस हैं।

यह भी पढ़ें-iQOO Neo11 Ultra लॉन्च, 9100mAh बैटरी के साथ मिलेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

इसके अलावा इनमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप और AI कॉल नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये TWS अपने पेबल-शेप चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देंगे। इन-इयर डिजाइन वाले ये बड्स सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं।

भारत में iQOO Buds की कीमत 1,899 रुपये रखी गई है। हालांकि कंपनी ‘सभी बैंक कार्ड्स’ पर 200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 1,699 रुपये रह जाएगी। iQOO Buds इन-इयर स्टाइल वाले नए ईयरबड्स हैं, जिनमें 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये AAC और SBC कोडेक्स के साथ-साथ DeepX 4.0 साउंड इफेक्ट्स और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसमें 20Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है। कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन यूनिट के साथ AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए iQOO Buds में ब्लूटूथ 6.1 और डुअल-चैनल ट्रांसमिशन 2.0 का सपोर्ट है, जिसकी ओपन एरिया रेंज 10 मीटर तक है। कंपनी का दावा है कि ये गेमिंग के दौरान 42ms की लो-लेटेंसी ऑफर करता है। इसके साथ ही बड्स को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग मिली है। ये एंड्रॉयड डिवाइसेज के साथ क्विक पेयरिंग को सपोर्ट करता है और इसमें डबल-टैप, ट्रिपल-टैप और टच-एंड-होल्ड जैसे जेस्चर कंट्रोल्स दिए गए हैं।

बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 53mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 525mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि केस के साथ ये टोटल 50 घंटे तक का प्लेबैक देगा, जबकि सिर्फ ईयरबड्स 12 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। ईयरबड्स लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं, जबकि केस को चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगता है।

Tag: #nextindiatimes #iQOOBuds #Technology

RELATED ARTICLE