सरकारी जमीन पर बने 40 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर में सरकारी जमीन पर बने 40 साल पुराने मदरसे को बुलडोजर (bulldozer) चलाकर ढहा दिया गया। 59 साल पुराना यह मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। सुबह 7 बजे SDM और 5 थानों के लगभग 100 पुलिसकर्मी 6 बुलडोजर लेकर पिपरा रामलाल गांव पहुंचे।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई

मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का है। 14 हजार स्क्वायर फीट में बने ‘मकतब मदरसा’ पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस बीच, डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर एक्शन का विरोध कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने रोका तो बहस होने लगी।

उनके बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक इलाके तनाव बना रहा। बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर किया और 2 घंटे में मदरसे के 7 कमरे, एक दुकान और आधे हॉल को ढहा दिया।

वर्ष 2023 में सरकार बनाम मदरसा प्रबंधक अब्दुल सलाम के मुकदमे में तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। आदेश के विरुद्ध मदरसा प्रबंधन की ओर से जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दाखिल की गई। प्रशासन के मुताबिक जिलाधिकारी ने भी अपील खारिज कर दी। इसके बाद तहसीलदार के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

(रिपोर्ट-दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

RELATED ARTICLE