हेल्थ डेस्क। आज के समय में हम सभी केमिकल्स से दूर भाग रहे हैं और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर हमारा भरोसा फिर से तेजी से बढ़ रहा है। प्राकृतिक चीजें शरीर पर भले ही धीरे-धीरे असर करती हैं, लेकिन इनका फायदा जड़ से और गहराई तक होता है। ऐसा ही एक हजारों साल पुराना और भरोसेमंद जादुई पौधा है- एलोवेरा।
यह भी पढ़ें-बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, दिखेगा असर
सेहत, स्किन और बालों के लिए एलोवेरा (aloe vera) किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ढेरों पोषक तत्व हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। बस शर्त यह है कि इसे सही तरीके और सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए।
अगर आप कब्ज, गैस या एसिडिटी से परेशान हैं, तो एलोवेरा आपके लिए बहुत काम का है। इसका जूस डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारता है और पेट को एकदम साफ रखने में मदद करता है।

यह शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। इसे लेने के बाद आप खुद को बहुत हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
अगर सीमित मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन किया जाए, तो यह ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, यह हमारे मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है।
एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह न सिर्फ छोटे-मोटे कट और घाव को जल्दी ठीक करता है, बल्कि शरीर की अंदरूनी सूजन को भी घटाता है।




