34 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 15, 2026

भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान बारिश, लंच तक 100 के पार पहुंचा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (INDvsSL) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज का पहला मैच गॉल में है। कप्तान शुभमन गिल ने पहले बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम ने पहले दिन के लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को एकमात्र विकेट रन आउट से मिला है। 9 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी।

यह भी पढ़ें-इन दिग्गजों ने टी20 एशिया कप में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सबसे आगे भारत का खिलाड़ी

यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट भी है। टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भारत 5वें तो मेजबान श्रीलंका छठे नंबर पर है। हालांकि, मैच के पहले दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बारिश के चलते गॉल में मैच लंच के बाद शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि मैदान पर बारिश रुक गई है। लेकिन आउटफील्ड अभी भी गीला है। जिसके चलते मैच शुरू नहीं हो पाया है।

गॉल टेस्ट में बारिश रुक चुकी है और धूप भी अप फिर से खिल उठी है। जिसके बाद कवर्स को हटाए जाने लगा है। ऐसे में मैच कभी भी एक बार फिर से शुरू हो सकता है। देवदत्त पडिक्कल 35 और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 96 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए। उन्होंने 37 गेंद पर 32 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में 21 महीने बाद जगह मिली।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tag: #nextindiatimes #INDvsSL #भारतश्रीलंका #Testseries

RELATED ARTICLE