29 C
Lucknow
शुक्रवार, अगस्त 14, 2026

NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा ने दी सफाई, बोले ये बात

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र ने NALSAR यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है और कानून के छात्रों के रजिस्ट्रेशन को रोकने वाले आदेश को वापस ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज

मनन मिश्र ने नालसार यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह विवाद पर कहा, ‘छात्र हित सर्वोपरि है। हमें सबसे पहले जो कानून पढ़ने वाले छात्रों के हितों की रक्षा करनी है, उनके हितों को देखना है। ऐसी स्थिति में कल एक आदेश (वकील पंजीकरण पर रोक लगाने का निर्देश) जारी किया गया लेकिन तुरंत काउंसिल की बैठक हुई और कहा गया कि इस आदेश की अनुमति नहीं है।’

बीसीआई के अध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा, ‘मंशा ये है कि किसी छात्र को ज्यूडिशरी इंटर्नशिप मिलने में कोई नुकसान ना हो। कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि छात्रों को कुछ वजह से ज्यूडिशरी इंटर्नशिप में बाधा पहुंची है। पहले 1-1 सप्ताह तक छात्र सुप्रीम कोर्ट में इंटर्नशिप के लिए रहते थे लेकिन अब केवल 2 दिन के लिए रहते हैं। ये उचित नहीं था… इससे छात्र के हितों पर गलत असर पड़ेगा तो तुरंत उस आदेश को वापस ले लिया गया। कोई कार्रवाई नहीं होगी।’

बता दें कि विरोध के बाद बीसीआई ने हैदराबाद के नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज (नालसार) लॉ कॉलेज के 2026 बैच के छात्रों को वकील के रूप में पंजीकरण करने से रोकने वाला अपना आदेश वापस ले लिया था। दीक्षांत समारोह में सीजीआई सूर्यकांत को बुलाए जाने का विरोध करने वालों छात्रों को लेकर बीसीआई ने सभी राज्य बार काउंसिल को निर्देश दिया था कि हैदराबाद के नालसार लॉ यूनिवर्सिटी से 2026 में ग्रेजुएट होने वाले किसी भी छात्र को अगले आदेश तक वकील के रूप में पंजीकृत न किया जाए।

Tag: #nextindiatimes #NALSAR #MananKumarMishra

RELATED ARTICLE