मुंबई। भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के साथ भविष्य एक बार फिर अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच यह रिपोर्ट सामने आई है कि हार्दिक ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी GT में वापसी करने के लिए संपर्क साधा था। हालांकि गुजरात टाइटंस उनकी घर वापसी के लिए तैयार थी लेकिन टीम की कप्तानी अपने पास रखने की पांड्या की मांग इस पूरी बातचीत में सबसे बड़ा रोड़ा बन गई और डील रद्द हो गई।
यह भी पढ़ें-कौन हैं माहिका शर्मा; जिन्हें फिफ्टी जड़कर हार्दिक पंड्या ने दी फ्लाइंग किस
Hardik Pandya ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ वापसी को लेकर अनौपचारिक बातचीत की थी। पांड्या और गुजरात दोनों ही इस संभावना के प्रति सकारात्मक रुख रखते थे, जिसकी मुख्य वजह यह थी कि हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात ने साल 2022 के अपने पदार्पण सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीता था। लेकिन इस वापसी की राह में एक बड़ी शर्त आड़े आ गई। पांड्या चाहते थे कि जैसे ही वे टीम में लौटें, उन्हें दोबारा से गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंप दी जाए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या की ओर से कप्तानी की मांग रखे जाने के बाद गुजरात टाइटंस प्रबंधन ने इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने से साफ इनकार कर दिया। फ्रेंचाइजी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चा की थी।
सूत्रों के मुताबिक शुभमन गिल इस बात के लिए तैयार हो गए थे कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को वापस ट्रेड कर सकती है, लेकिन जब पांड्या की तरफ से साफ तौर पर कप्तानी को वापसी की अनिवार्य शर्त बना दिया गया, तो टीम प्रबंधन और संबंधित पक्षों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को वापस लेने के पक्ष में जरूर थी, मगर कप्तान बदलने की शर्त पर बात आगे नहीं बढ़ सकी।
Tag: #nextindiatimes #HardikPandya #GT




