33.3 C
Lucknow
सोमवार, अगस्त 10, 2026

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट प्लेयर का BCCI ने किया ऐलान

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। श्रीलंका में अभ्‍यास मैच जीतने के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चोटिल साई सुदर्शन टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सरफराज खान ने उनकी जगह ली है। बीसीसीआई ने एक्‍स पर यह जानकारी शेयर की है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्‍ट गॉल में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की जगह पर शामिल किए जाने वाले सरफराज खान को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2024 में घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इसके बाद से सरफराज खान को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

वहीं उनके अभी तक के टेस्ट करियर को लेकर बात की जाए तो सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 11 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 37.1 के औसत से 371 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है।

बीसीसीआई ने सरफराज खान को श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किए जाने के साथ साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपनी रिलीज में अपडेट दिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं जिसमें उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

टीम इंडिया का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

Tag: #nextindiatimes #SaiSudharsan #IndvsSL

RELATED ARTICLE