सिद्धार्थनगर। जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के रतन सेन इंटर कॉलेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही, विधायक विनय वर्मा सहित मंच पर मौजूद भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में एक घर से निकले 30 सांप के बच्चे, दहशत में परिवार
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले के बांसी और डुमरियागंज की 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पूरे जिले से हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री भारी भीड़ को देखकर काफी गदगद दिखे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जमकर बखान किया। साथ ही पूर्व की कांग्रेस और सपा की सरकार को जमकर कोसा।

उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद पूर्व की गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया। इन सरकारों में गरीब किसान मजदूर और युवा दर-दर भटकते रहे । लेकिन भाजपा के शासन आते हैं हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले सपा के शासनकाल में एक जिला एक माफिया हुआ करता था। लेकिन आज एक जिला और 1 मेडिकल कॉलेज है। इसी तरह पहले बहन बेटियां सपाईयों को देखकर डर जाती थी लेकिन अब वह भाजपा की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कानून तोड़ने वाले और बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाले सलाखों के पीछे हैं या मिट्टी में मिला दिए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सिद्धार्थनगर की 5 सीटों में से दो सपा की झोली में चली गई। वह भी मिली होती है तो आज सिद्धार्थनगर के विकास की गति और तेज होती। उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले को मंच से कई और योजनाओं की सौगात दी जिसमें उन्होंने बहुचर्चित भड़रिया बढ़नी चाफा मार्ग 24 करोड़ 58 लाख भड़रिया गौरा बाजार मार्ग बांसी से मिठवल मार्ग को 28 करोड़ की धन राशि दी है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #CMYogi




