35.3 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 9, 2026

भारत के इस राज्य में बनता है सबसे ज्यादा एथेनॉल, देख लें नाम

डेस्क। आजकल भारत में पेट्रोल के साथ Ethanol मिलाने की बात बहुत हो रही है। सरकार चाहती है कि गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल में ज्यादा से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जाए ताकि तेल के आयात पर खर्च कम हो और किसानों को भी फायदा मिले। इसी वजह से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर भारत में सबसे ज्यादा एथेनॉल कौन सा राज्य बनाता है?

यह भी पढ़ें-भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी बिकता है एथेनॉल वाला पेट्रोल, देखें लिस्ट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जून 2025 तक भारत की सालाना एथेनॉल बनाने की क्षमता करीब 1,822 करोड़ लीटर है और इस काम में देश भर की 499 डिस्टिलरी लगी हुई हैं। इनमें से 396 करोड़ लीटर एथेनॉल बनाने की क्षमता के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। इसका कारण है कि महाराष्ट्र में गन्ने की खेती बहुत ज्यादा होती है और गन्ने से बनने वाले रस से एथेनॉल तैयार किया जाता है। यही वजह है कि यह राज्य एथेनॉल बनाने में सबसे आगे निकल गया है।

साथ ही महाराष्ट्र में चीनी मिलें भी बहुत हैं और यही चीनी मिलें एथेनॉल बनाने का भी काम करती हैं। महाराष्ट्र के बाद 331 करोड़ लीटर की क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में भी गन्ने की खेती बहुत होती है, इसलिए वहां भी एथेनॉल बनाने का काम तेजी से बढ़ रहा है और उसके बाद 270 करोड़ लीटर के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर आता है, जहां पर गन्ने के साथ-साथ अनाज से भी एथेनॉल बनाया जाता है।

एक और दिलचस्प बात यह है कि अब सिर्फ गन्ने से ही नहीं, बल्कि मक्के से भी बड़ी मात्रा में एथेनॉल बनाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एथेनॉल सप्लाई वर्ष 2025-26 के पहले छह महीनों में देश में कुल एथेनॉल की सप्लाई करीब 515 करोड़ लीटर तक पहुंच गई, जिसमें अनाज आधारित डिस्टिलरियों ने लगभग 333 करोड़ लीटर एथेनॉल की सप्लाई की और इसमें मक्के से बने एथेनॉल का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा।

Tag: #nextindiatimes #Ethanol #petrol

RELATED ARTICLE