34 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 9, 2026

10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, मिलेंगी ढेरों प्रीमियम खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने इंडियन मार्केट में अपना नया Moto Pad 70 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो अपने पर्सनल और ऑफिस के काम, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टास्क के लिए एक टैबलेट चाहते हैं। इस शानदार टैबलेट में स्लिम डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी, Android 16, बड़ी बैटरी और इन-बॉक्स स्टाइलस जैसी कई प्रीमियम खूबियां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें-Realme के इस फोन पर 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, पढ़ें इसके फीचर्स

कंपनी का दावा है कि ये टैबलेट अपने सेगमेंट के सबसे पतले और हल्के 5G टैबलेट्स में से एक है। इसकी सेल भारत में 15 अगस्त से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। टैबलेट को आप Pantone Sea Angel कलर में खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर के तहत टैबलेट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे टैबलेट को और कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 12.1-इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट के साथ आता है। ज्यादा देर तक इस्तेमाल के लिए टैबलेट में TÜV Rheinland Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।

टैबलेट 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से टैबलेट की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात ये है कि 68W का चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, IP52 रेटिंग और Smart Connect जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Tag: #nextindiatimes #MotoPad70 #Motorola

RELATED ARTICLE