34 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 9, 2026

बेहतरीन फीचर्स के साथ आ गया AI स्कूटर E3 Trion, जानें कितनी है कीमत

ऑटो डेस्‍क। बेंगलुरु की स्‍टार्टअप ई3 की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर E3 Trion को लॉन्‍च किया गया है। इस स्‍कूटर के साथ बेंगलुरु की एक स्‍टार्टअप ईवी सेगमेंट में अपने सफर को शुरू कर रही है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें दो स्‍क्रीन दी गई हैं, जिसमें से पहली पांच इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट, सिंगल सीट, फ्लैट फुटबोर्ड, क्रूज कंट्रोल, आगे और रिवर्स पार्किंग मोड, इको, पावर और स्‍पोर्ट्स राइडिंंग मोड के साथ 100 से ज्‍यादा फीचर्स को दिया गया है।

इस स्‍कूटर में बैटरी के दो विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें 2.3 kWh और 3 kWh के LFP बैटरी के विकल्‍प शामिल हैं। इन में से 2.3 kWh की बैटरी रिमूवेबल है और 3 kWh की बैटरी फिक्‍स है। इससे स्‍कूटर को 165 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी बैटरी को 10 मिनट में 10 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। C1 और C1x में 2.5 kW पीक पावर और 120 Nm टॉर्क मिलता है। C2 में 3.5 kW मोटर और 145 Nm टॉर्क है। टॉप स्पीड C1/C1x में 67 किमी/घंटा और C2 में 82 किमी/घंटा है। C2 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने के लिए मात्र 6 सेकंड लगाता है। रेंज IDC सर्टिफाइड है। C1 में 108 किमी, C1x में 165 किमी और C2 में 128 किमी रेंज क्लेम की गई है।

स्‍कूटर के तीन वेरिएंट्स को लॉन्‍च किया गया है। जिसमें से बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत एक लाख रुपये है। मिड वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर की डिलीवरी को सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #E3Trion #AIScooter

RELATED ARTICLE