34 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 9, 2026

गोविंदा संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, पत्नी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, इन दिनों एक्ट्रेस से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता कई मौकों पर उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने के आरोप लगा चुकी हैं। अफेयर रूमर्स के बीच गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जिनका नाम उनकी पत्नी सुनीता भी ले चुकी हैं। सुनीता ने कुछ समय पहले ही कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है।

यह भी पढ़ें-गोविंदा की इस हरकत पर चढ़ गया था संजय दत्त का पारा, गुस्से में देने लगे थे गाली

दरअसल गोविंदा (Govinda) को झारखंड एयरपोर्ट पर कोमल के साथ स्पॉट किया गया। ब्लैक जैकेट और काला चश्मा लगाए गोविंदा कार से उतरे और पैपराजी को पोज दिए। कुछ देर बार एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर भी उनके साथ ही एयरपोर्ट में जाती दिखीं। गोविंदा और कोमल का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें गोविंदा ब्लैक डेनिम, व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट में दिखाई दे रहे हैं और कोमल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।

गोविंदा 7 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म से कोमल को भी लॉन्च कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म दुनियादारी में होने की भी खबरें हैं। गोविंदा ने जुलाई में अपकमिंग फिल्म रूपा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोमल का मीडिया से परिचय करवाया और तारीफ कर कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें अच्छी एक्ट्रेस मानेंगे।

अगर कोमल रानी स्वर्णकार की बात करें तो वह ग्लैमर इंडस्ट्री में नया चेहरा हैं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। कोमल, अभिनेता गोविंदा के साथ ‘रूपा’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह गोविंदा के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों ही गोविंदा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान किया था और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोमल की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बातचीत के दौरान ये भी कहा था कि ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपके (कोमल) साथ आगे भी काम करने का मौका मिले और कम से कम आधा दर्जन हिट फिल्में दूं।’

Tag: #nextindiatimes #Govinda #Entertainment

RELATED ARTICLE