27.6 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 4, 2026

कांग्रेस नेता ने पंकजा मुंडे को दिया अनोखा ऑफर, बोले-‘भाजपा छोड़ें…’

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मौजूदा सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) को बड़ा ऑफर दे दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर मुंडे भारतीय जनता पार्टी छोड़ देती हैं, तो राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया जाएगा। खास बात है कि यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब मुंडे ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुःख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर मुंडे भाजपा छोड़ती हैं, तो कांग्रेस और उसके सहयोगी राज्य की पहली ओबीसी सीएम के तौर पर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे। फिलहाल, इस ऑफर पर भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस में शामिल किए जाने के सवाल पर वडेट्टीवार ने कहा कि अगर वह भाजपा को छोड़ने का फैसला करती हैं, तो दरवाजे खुले हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘पंकजा ताई से हमारा अनुरोध है कि एक ओबीसी नेता होने के नाते आपको ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्गों की अगुवाई करें और महाराष्ट्र की पहली महिला ओबीसी मुख्यमंत्री बनें।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह भाजपा छोड़ती हैं, तो हम हमारे आलाकमान से उन्हें पार्टी में शामिल कराने का अनुरोध करेंगे।’

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह व्यक्तिगत रूप से मुंडे से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह औपचारिक न्योता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अथॉरिटी उनके पास नहीं है, ‘लेकिन हां उनके भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करूंगा कि उन्हें कांग्रेस में लाया जाए।’

Tag: #nextindiatimes #PankajaMunde #Maharashtra

RELATED ARTICLE