स्पोर्ट्स डेस्क। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो नहीं आया। पुरुषों के जैवलिन थ्रो मुकाबले में नीरज गोल्ड पर निशाना नहीं लगा पाए और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा लेने वाले एक और भारतीय यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत सभी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें-2 दिन तक भूखी रहीं मीराबाई चानू, फिर बालों में तिरंगा सजाकर रचा इतिहास
नीरज को श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे से हार मिली जो गोल्ड जीतने में सफल रहे। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 89.75 मीटर का थ्रो फेंक सोने का तमगा अपने नाम किया तो वहीं नीरज ने 85.83 मीटर का थ्रो फेंका जो उनका इस सीजन का बेस्ट है। यशवीर ने फाइनल राउंड में 85.41 मीटर का थ्रो फेंक सभी को हैरान किया और मेडल जीत गए।
इस इवेंट में रोहित यादव एक और भारतीय थे, लेकिन वह सातवें स्थान पर रहे। ये पहली बार हुआ जब जेवेलिन थ्रो के इवेंट में दो भारतीयों ने मेडल अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक-2024 में नीरज से आगे निकल गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम अंतिम-8 में जगह नहीं बना सके।

2018 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतर रहे नीरज ने अच्छी शुरुआत की और पहला थ्रो 80.97 मीटर का किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो कर बढ़त ले ली। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने फिर 89.75 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे किया। नीरज दबाव में दिखे और अगली थ्रो उन्होंने 81.29 मीटर का किया। आखिरी के दो प्रयास नीरज के लिए अहम साबित हुए और वह दूसरे स्थान पर रहे।
भारतीय नेशनल रिकॉर्ड होल्डर पहले ही ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल जीत चुके थे लेकिन शुक्रवार की कामयाबी नीरज के लिए खास है, क्योंकि पिछले साल उन्हें चोटों से जूझना पड़ा था और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उन्होंने सिर्फ दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था।
Tag: #nextindiatimes #NeerajChopra #CommonwealthGames




