37.3 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

कल लॉन्‍च होगी Toyota की नई कार, देखें क्‍या होंगे फीचर्स और कितनी कीमत?

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में कई तरह के सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। टोयोटा की ओर से पिक अप ट्रक के तौर पर Toyota Hilux को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से कल इस पिकअप ट्रक की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। किस तरह के बदलाव के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-सस्ती हुई Honda की इलेक्ट्रिक एक्टिवा, देखें इसके फीचर्स

टोयोटा की ओर से ऑफर किए जाने वाले पिक अप ट्रक Toyota Hilux की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसे कल भारत में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। मौजूदा जेनरेनशन के मुकाबले हाइलक्‍स की नई जेनरेशन पिक अप ट्रक में नया फ्रंट बंपर, पतली एलईडी हेडलाइट, चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बड़े अक्षरों में टोयोटा की बैजिंग, मोटे व्‍हील आर्च को इसमें दिया जा सकता है।

टोयोटा की ओर से हाइलक्‍स की नई जेनरेशन में एलईडी हेडलाइट, नए अलॉय व्‍हील्‍स, फॉग लैंप, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है। वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से हाइलक्‍स की नई जेनरेशन के लॉन्‍च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। मौजूदा वर्जन के मुकाबले इसकी कीमत में कुछ बदलाव किया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में हाइब्रिड इंजन के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है। इसी के साथ इसमें 2.8 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा। जो इसको 204 पीएस की पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसके साथ इसमें छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑफ रोडिंग क्षमता का विकल्‍प भी दिया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #ToyotaHilux #automobile

RELATED ARTICLE