36.7 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo ने हाल ही में अपने नए Vivo X300e के लॉन्च की घोषणा की थी, जिसे आज 27 जुलाई को कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये नया डिवाइस पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा चर्चा में है। नया मॉडल चीन में लॉन्च होने वाला X300 सीरीज का पांचवां मॉडल है।

यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील

इससे पहले कंपनी Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X300s और Vivo X300 Ultra को पेश कर चुकी है। हालांकि Vivo X300 FE भी ग्लोबल X300 लाइनअप का ही हिस्सा है, लेकिन इसे चीन में रिलीज नहीं किया गया है। अब नया वाला Vivo X300e फ्लैगशिप हार्डवेयर, ZEISS-सपोर्टेड कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300e में 6.59-इंच का AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2750 x 1260 पिक्सल है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 10-बिट कलर्स सपोर्ट और सपोर्टेड गेम्स में 2,000Hz तक का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है। फोन में AI आई कम्फर्ट फीचर्स, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है, जो गीली उंगलियों से भी फोन को अनलॉक करने की सुविधा देता है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,200mAh की बैटरी भी मिल रही है। डिवाइस में OriginOS 6 के साथ Android 16 मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस नए वाले वीवो फोन में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #Vivo #VivoX300e

RELATED ARTICLE