32.8 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

अर्चना पूरन के छोटे बेटे आयुष्मान ने कराया ‘शुद्धिकरण’, मंगेतर संग मांगी मन्नत

एंटरटेनमेंट डेस्क। अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके साथ उनका पूरा परिवार भी उनके व्लॉग में नजर आता है। एक्ट्रेस का छोटा बेटा आयुष्मान सेठी (Ayushmann Sethi) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली टूर पर हैं।

यह भी पढ़ें-16 की उम्र में शादी, 4 बच्चों की मां और अंग्रेजों से बगावत…, पढ़ें सिनेमा की हिट मां की कहानी

आयुष्मान ने हाल ही में अपना बाली व्लॉग साझा किया, जिसमें वह बाली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिखे। यहां उन्होंने शुद्धिकरण भी कराया और वो भी अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ। इसके बाद आयुष्मान और समीक्षा ने साथ में 13 झरनों के नीचे स्नान किया और फिर तिर्ता एम्पुल मंदिर में अपनी मन्नत भी मांगी। आयुष्मान ने इस पूरी पूजा-अर्चना की झलक अपने फैंस को भी दिखाई है।

इस बारे में आयुष्मान कहते हैं- ‘मंदिर पहुंचने पर यहां क्लेंजिंग रिचिअल होती है।’ इसके बाद उन्होंने अपना और समी7ा का लुक साझा करते हुए पूरी रिचुअल की झलक साझा की। आयुष्मान ने इस परंपरा के बारे में आगे बताते हुए कहा- ‘ये एक वॉटर प्योरिफिकेशन रिचुअल है, जिसमें आपको 13 फाउंटेन के नीचे नहाना होता है। आप हर फाउंटेन में जाकर एक विश मांग सकते हो या फिर अगर किसी चीज के लिए ग्रेटफुल हैं तो भगवान को धन्यवाद कह सकते हैं।’

आयुष्मान ने बताया कि ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस था। उन्होंने परंपराएं पूरी करने के बाद बताया कि वह कितना अच्छा फील कर रहे हैं और उनके लिए ये कितना अलग एक्सपीरियंस था। आयुष्मान बताते हैं कि इस पूजा के बाद उन्हें बहुत ही हल्का महसूस हो रहा था।

Tag: #nextindiatimes #AyushmannSethi #Entertainment

RELATED ARTICLE