ऑटो डेस्क। 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 7,39,900 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले 2026 Brezza Facelift को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें-लॉन्च हुई Oppo Reno 16 सीरीज, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे
इसका डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है जिसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल और हेडलाइट्स में छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, बंपर को बदला गया है जिसमें फॉग लैंप के लिए ट्रायंगल हाउसिंग दी गई है। बंपर में दिए गए ग्रे कलर के पार्टस इसे नया और स्पोर्टी लुक देते हैं। SUV का साइड प्रोफाइल भी पहले जैसा ही है बस इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है।
Brezza Facelift के केबिन में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। डैशबोर्ड पर अब ब्लैक और ब्राउन कॉम्बिनेशन वाला डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री मिलता है। नया बड़ा 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और HUD भी दिया गया है। AC और बाकी चीजों के कंट्रोल्स को सेंटर कंसोल पर दिए गए बटनों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प CNG के साथ मिलना जारी रहेगा। अपडेट्स के बारे में बताएं तो CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक दिया गया है जिससे बूट स्पेस बढ़ जाता है। इसके अलावा, इस SUV में अब 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो पुराने मॉडल में नहीं था। हालांकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प अभी भी मौजूद है।
इसमें अब वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेट और पावर्ड फ्रंट पावर्ड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, एयर प्यूरीफायर, IRVM, एडजस्टेबल स्टीयरिंग और बाकी चीजें शामिल हैं। सुरक्षा के लि, SUV में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट दिए गए हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
Tag: #nextindiatimes #2026MarutiSuzukiBrezzaFacelift #MarutiSuzuki




