33.5 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 24, 2026

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20 मैच कब, देखें कितने बजे शुरू होगा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिरकार भारत अपना पहला मैच जीत गया, जिससे लगातार 6 मैचों के बाद हार का सिलसिला टूट गया। वैभव सूर्यवंशी ने उस मुकाबले में अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया, जो 18 गेंदों में आया। अब अय्यर की नजर दूसरे मैच को जीतकर बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीतने पर है।

यह भी पढ़ें-क्या होता है BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट? किन खिलाड़ियों को मिलता है ये

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा और भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 25 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टॉस आधा घंटे पहले होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का टेलीकास्ट आप यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर ले सकेंगे।

ये है टीम:

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, इनोसेंट कैया और तफदजवा त्सिगा।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Tag: #nextindiatimes #INDvsZIM #T20

RELATED ARTICLE