34.3 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 24, 2026

Lava ने लॉन्च किए Virat V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोन, देखें दोनों के फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Lava ने इंडियन मार्केट में दो नए स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 लॉन्च कर दिए हैं। लावा ने इन स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ पार्टनरशिप में तैयार किए हैं। दोनों स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइसिंग में UNISOC सीरीज चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किए हैं।

यह भी पढ़ें-7,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo का दमदार फोन; मिलेंगी ये खूबियां

Lava Virat V1 सीरीज:

Lava Virat V1 स्मार्टफोन को 4जी सपोर्ट के साथ मार्केट में लाया गया है। इस फोन में 6.75-इंच में HD+ डिस्प्ले दी गई है। लावा ने इसमें 5,000mAh की बैटरी और डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी है। इस फोन को UNISOC SC9863A प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 4GB तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही 64GB की इंटरनल स्टोरेज और एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें भी 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस 4G फोन में क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। Lava Virat V1 को कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया है, जिसे लॉन्च ऑफर के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lava Virat V1 5G:

Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। लावा का यह फोन IP64-रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में UNISOC T8200 चिपसेट के साथ 4GB की RAM दी गी है। इसके सथ ही फोन को 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और एसडीकार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया है। लावा के फोन में यूजर्स को 4GB की वर्चुअल रैम का भी दिया गया है।

लावा विराट वी1 5जी स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ AI सेकेंडरी कैमरा लेंस भी दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। लावा के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी फोन में एड या फिर प्री-इंस्टॉल ब्लॉटवेयर एप्स देखने को नहीं मिलेंगे। Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है।

Tag: #nextindiatimes #LavaViratV1 #LavaViratV15G

RELATED ARTICLE