33 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 23, 2026

इस वीकेंड लगेगा मनोरंजन का तड़का, रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज!

एंटरटेनमेंट डेस्क। शुक्रवार को आपको एंटरटेनमेंट का दोगुना डोज मिलेगा, जहां बड़े पर्दे पर जहां जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ OTT पर भी फिल्मों (movies) और सीरीज का फुल ऑन सस्पेंस का तड़का लगने वाला है।

यह भी पढ़ें-ये इंडियन क्रिकेटर माधुरी दीक्षित के प्यार में था पागल, अधूरी रह गयी लव स्टोरी

आदर्श बाल विद्यालय:

‘पंचायत’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो पर एक और नई और बिल्कुल फ्रेश गांव की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह लाइट-हार्टेड कॉमेडी ड्रामा ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांत स्वभाव के स्कूल प्रिंसिपल हैं। सीरीज में उनके अलावा अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।

जन नायकन:

थलापति विजय की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ काफी समय से अटकी हुई थी। यह फिल्म जनवरी में ‘द राजा साब’ के साथ आने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ हुए विवाद के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और थलापति विजय स्टारर इस मूवी का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है।

द ट्रुथर्स:

‘द ट्रुथर्स’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी ‘रूथ’ नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की मौत के बाद अपने होमटाउन लौटती है। अपनी पत्नी को खो चुके पिता से दोबारा जुड़ने की कोशिश के दौरान उसके सामने यह खौफनाक सच आता है कि उसके पिता और भी ज्यादा हिंसक और साजिशें रचने के जुनूनी हो चुके हैं।

72 आवर्स:

यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 40 साल के केविन हार्ट की कहानी है, जो पेशे से एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। एक दिन वह गलती से जेन-जी (Gen-Z) के बैचलर पार्टी ग्रुप से जुड़ जाता है। नई जनरेशन से तालमेल बिठाने और कनेक्ट करने की कोशिश में उसे क्या-क्या झेलना पड़ता है, यही इस फिल्म में मजेदार तरीके से दिखाया गया है।

द इंडिया स्टोरी:

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर यह सोशल-थ्रिलर फिल्म ग्रामीण भारत से जुड़े एक बहुत अहम मुद्दे को उठाती है। फिल्म की कहानी खेती में हो रहे जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों के इस्तेमाल और उससे उत्पन्न हुए पब्लिक हेल्थ संकट पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है।

मुसाफिर कैफे:

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद विक्रांत मैसी एक बार फिर से OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर की रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ इस वीकेंड OTT पर दस्तक देगी, जिसमें उनके साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Tag: #nextindiatimes #entertainment #movies

RELATED ARTICLE