33.4 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 22, 2026

Hero की ये दमदार बाइक हुई सस्ती, इंजन और फीचर्स हैं कमाल

ऑटो डेस्क। Hero ने जून 2023 में HF Deluxe का कैनवास ब्लैक एडिशन 60,760 रुपए में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से इसकी कीमतें कई बार बदली गई हैं। कीमत में इस कटौती से पहले HF Deluxe कैनवास ब्लैक की शुरुआती कीमत 67,634 रुपए हो गई थी। Hero ने अब इस वेरिएंट की कीमत में 7,635 रुपए की कटौती की है। अब HF Deluxe कैनवास ब्लैक 59,999 रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

बता दें कि, 7,635 रुपए की यह बड़ी कटौती पूरे भारत के लिए नहीं है। इसका फायदा सिर्फ चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही मिलेगा। हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं आई है कि इसे बाकी के राज्यों में लागू किया जाएगा या नहीं।

इस बाइक के ज्यादातर फीचर्स और उपकरण पहले जैसे ही हैं। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.8PS की पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल में मजबूत ट्यूबलर डबल क्रैडल फ्रेम, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स, रियर में ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर और दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।

Hero ने कीमत में इतनी बड़ी कटौती की वजह को नहीं बताया है। हालांकि, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक सेगमेंट में मुकाबला काफी बड़ा है। HF Deluxe का मुकाबला Honda Shine 100, Bajaj Platina 100, TVS Sport से है।

Tag: #nextindiatimes #Hero #HeroHFDeluxe

RELATED ARTICLE