33.4 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 22, 2026

IPL में फीका रहा प्रदर्शन फिर भी टीम इंडिया में एंट्री! जानिए कौन हैं मयंक यादव

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। एक तरफ सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, वहीं भारतीय स्क्वॉड में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav)। वजह साफ है, आईपीएल 2026 में उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया, इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा कायम रखा।

यह भी पढ़ें-इन दिग्गजों ने टी20 एशिया कप में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सबसे आगे भारत का खिलाड़ी

मयंक यादव भारतीय क्रिकेट के उन युवा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार से बहुत कम समय में पहचान बनाई। दिल्ली से आने वाले मयंक ने घरेलू क्रिकेट में लगातार 145 से 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी गति और आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया।

अब जब मयंक की वापसी हो रही है तो देखना होगा कि वे क्या उसी रफ्तार से बॉलिंग करते हैं या​ फिर चोटों ने उनकी स्पीड कम कर दी है। इस बीच आईपीएल 2026 के दौरान अशोक शर्मा की रफ्तार ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। अशोक ने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। हालां​कि वे इसे पूरा मैच में मेंटेन नहीं रख पाए, फिर भी वे 150 की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इसके बाद भी उन्हें आईपीएल में अपनी टीम गुजरात टाइटंस के लिए उतने मौके नहीं मिल पाए, जो मिलने चाहिए थे।

अब भारत के दो स्पीड स्टार एक साथ टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मयंक का खेलना तो करीब करीब तय माना जा रहा है, अगर वे​ पूरी तरह से फिट हुए तो, लेकिन क्या अशोक शर्मा को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिलेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।

उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक दो सीरीज खेली हैं और हर दफा हार का ही मुंह देखना पड़ा है। श्रेयस बल्लेबाजी तो ठीक कर रहे हैं, लेकिन उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में है। अब वे पहले मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगे, ये देखना मजेदार होगा।

Tag: #nextindiatimes #MayankYadav #TeamIndia

RELATED ARTICLE