ऑटो डेस्क। Citroen India ने आज Basalt X Comfort Edition लॉन्च करने का ऐलान किया है। Aircross Comfort Edition की सफलता के बाद अब Basalt X Comfort Edition के जरिए सिट्रॉन अपनी मशहर Advance Comfort को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है।
यह भी पढ़ें-छोटी फैमिली के लिए बेहद किफायती है ये कार, फुल टैंक पर चलेगी 1200 किमी
इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसमें प्रीमियम इंटीरियर, सुविधा वाले फीचर्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प शामिल है। Basalt X Comfort Edition को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कीमत से समझौता किए बिना गाड़ी का बेहतर अनुभव चाहते हैं। स्टैंडर्ड तौर पर प्रीमियम लेदरेट इंटीरियर और खास तौर पर बनाए गए Comfort AXS Packs देकर, Citroen अपने ग्राहकों को ऐसी सुविधाएं और टेक्नोलॉजी दे रहा है जो उनके कंफर्ट, सुविधा और रोजाना के इस्तेमाल को बेहतर बना सके।

इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं जैसे- JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट्स के साथ फ्रंट और केबिन डैश कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जर, 10-इंच का एंड्रॉइड टचस्क्रीन मिलता है। Basalt X Confort Edition की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Basalt X Comfort Edition को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आराम, सुविधा, टेक्नोलॉजी और स्टाइल से जुड़े कई नए बदलाव किए गए हैं जो रोजाना गाड़ी चलाने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। कंपनी की तरफ से ही फिट की गई सुविधाओं और खास CComfort AXS Packs के जरिए ग्राहक अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से गाड़ी को कस्टमाइज कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #BasaltXComfortEdition #automobile




