32.9 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 21, 2026

रैपर सैंटी शर्मा को महंगी पड़ी CJP प्रदर्शन पर टिप्पणी, YouTube चैनल डिलीट

मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था, वहीं रैली के संसद भवन के करीब पहुंचते ही उन पर दोपहर करीब 12 बजे आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज

इस बीच, चर्चा में मध्य प्रदेश के रतलाम में पैदा हुए रैपर-सिंगर सैंटी शर्मा (Santy Sharma) भी हैं। वह एक नए विवाद में फंस गए हैं, जहां कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में टिप्पणी करने के बीच उनका YouTube चैनल डिलीट कर दिया गया है। कथ‍ित तौर पर सैंटी शर्मा ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले हैं।

रैपर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि YouTube ने उनके चैनल पर एक्‍शन लिया है। उन्‍होंने घटनाक्रम पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे चैनल में 11 साल से अधिक का क्रिएटिव काम, म्यूजिक रिलीज और निजी यादें शामिल थीं।’ सैंटी शर्मा को लेकर यह विवाद तब शुरू हुआ, जब रैपर ने CJP के प्रदर्शन को ‘सिर्फ एक इंटरनेट ड्रामा’ बताया।

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ में संगीत देने वाले सैंटी शर्मा ने कॉकरोच पर स्‍प्रे छ‍िड़कते हुए एक तस्‍वीर शेयर की थी और लिखा था, ‘घर में जब कॉकरोच या अन्‍य कीड़े पनपते हैं तो उन्‍हें जल्‍दी दवा का स्‍प्रे कर खत्‍म कर देना चाहिए। विदेशी ताकतें भारत में इस कॉकरोच को तेजी से फैला रही हैं। आजकल कई लोग ट्रेंड्स देखकर आंख मूंदकर फॉलो करने लगते हैं।’

सैंटी शर्मा का दावा है कि उनके बयान के बाद इंटरनेट पर उन्‍हें तीखी प्रतिक्रियाएं मिलीं। रैपर ने बड़ी संख्या में नफरत भरे मैसेज मिलने की भी बात की। उन्‍होंने अब यूट्यूब चैनल हटाए जाने के बाद बयान में कहा है, ‘यूट्यूब ने कंफर्म किया है कि मेरा चैनल हमेशा के लिए डिलीट कर दिया गया और अब कभी रिकवर नहीं किया जा सकेगा। यह सब मेरे उस बयान के बाद हुआ, जो मैंने CJP के बारे में दिया था। मुझे ऐसा लगता है कि मेरा चैनल राजनीति का श‍िकार बना है।’

Tag: #nextindiatimes #CJP #SantySharma

RELATED ARTICLE