37.6 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 17, 2026

क्या सोनम वांगचुक पर बेस्ड थी 3 इडियट्स? आमिर खान ने बताया सच

मुंबई। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल के बीच आमिर खान (Aamir Khan) ने बड़ा खुलासा किया है। आमिर खान लंदन में लगान के प्रीमियर में शामिल हुए। इस दौरान जब अभिनेता से सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने 3 इडियट्स को लेकर हुई गलतफहमी पर फुल स्टॉप लगाते हुए कहा कि उनकी फिल्म सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है।

यह भी पढ़ें-3 दिन में शूट हुआ था आमिर-करिश्मा का Kiss सीन, कांपने लगी थी एक्ट्रेस

इवेंट में जब आमिर खान से पूछा गया कि 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड है। तब एक्टर ने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम 3 इडियट्स की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैं मिस्टर सोनम के बारे में जानता नहीं था। मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा और उन्होंने वह बात कही थी। वह गलत हैं।”

आमिर खान ने आगे कहा, “शायद चतुर यही सोच रहा था, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि फिल्म के दोनों लेखक राजू (राजकुमार हिरानी) और अभिजात (अभिजात जोशी) और हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था। हालांकि, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है। उनके काम और उनकी इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वे 3 इडियट्स के किसी किरदार पर आधारित हों। मैं यह बात तथ्यों के आधार पर बताना चाहता था।”

दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत नाजुक है। उनकी हेल्थ के बारे में आमिर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत परेशान हैं। हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर देंगे।”

Tag: #nextindiatimes #SonamWangchuk #AamirKhan

RELATED ARTICLE