39.7 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 14, 2026

India vs England 1st ODI आज से शुरू, रोहित-विराट पर टिकी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जाना है। India vs England 1st ODI में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह वापसी करेंगे। ये तीनों खिलाड़ी 19 नवंबर 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में साथ में खेलते हुए दिखाई देंगे। टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?

इन दोनों टीमों के बीच वनडे के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 110 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 61 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 2 मैच टाई रहे हैं और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

इस सीरीज के साथ एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। दोनों जनवरी के बाद से पहली बार एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों के आने भारत को मजबूती मिलेगी। विराट कोहली जनवरी के बाद कोई वनडे मैच खेलने आज उतरेंगे। इस मैच में कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अभी ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है।

कैसी है पिच:

एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बेहतरीन तरीके से बल्ले पर आती है, जिससे शॉट्स खेलने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। ओवरकास्ट कंडीशन के कारण शुरुआती ओवर में नई गेंद हरकत कर सकती है।

इंग्लैंड टीम:

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

Tag: #nextindiatimes #IndiavsEngland1stODI #ViratKohali #RohitSharma

RELATED ARTICLE