39.7 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 14, 2026

युवाओं को बिना लक्षण दिखाए शिकार बना रहा हाई बीपी, ऐसे करें बचाव

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में युवाओं में High Blood Pressure की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो पहले अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था में अधिक सामान्य मानी जाती थी। एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु की 19.4 प्रतिशत महिलाएं और 22.1 प्रतिशत पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं या इसके लिए दवा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें-30 के पार सिर्फ BP-शुगर नहीं, लिवर की भी करें फिक्र; ये उपाय रखेंगे सुपर फिट

विशेषज्ञों ने कहा कि सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह है कि हाई ब्लड प्रेशर अक्सर तब तक लक्षण नहीं दिखाता, जब तक जटिलताएं विकसित नहीं हो जातीं। ज्यादातर युवाओं को अक्सर रूटीन चेकअप, सर्जरी से पहले या दिल से जुड़ी किसी इमरजेंसी के दौरान पता चलता है कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर)-इडियाबी अध्ययन ने दिखाया है कि हाई ब्लड प्रेशर एक चौथाई से अधिक भारतीयों को प्रभावित करता है, जिसमें बड़ी संख्या में मामलों का निदान नहीं होता है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर)-इडियाबी अध्ययन ने दिखाया है कि हाई ब्लड प्रेशर एक चौथाई से अधिक भारतीयों को प्रभावित करता है, जिसमें बड़ी संख्या में मामलों का निदान नहीं होता है। अध्ययन ने मोटापा, डायबिटीज, शहरी जीवन, शारीरिक निष्क्रियता और अत्यधिक नमक सेवन को प्रमुख जोखिम कारकों के रूप में पहचाना है।

हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट का लगातार शारीरिक व्यायाम, शरीर का वजन सही रखना, खाने में नमक कम करना, फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन, तंबाकू से परहेज, शराब का सेवन कम करना, तनाव को मैनेज करना और भरपूर नींद लेने से ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि हाई ब्लड प्रेशर का जल्दी पता लगाना और नियंत्रण करना हर साल हजारों हार्ट अटैक, स्ट्रोक और क्रानिक किडनी रोग के मामलों को रोक सकता है।

RELATED ARTICLE